न्यूज आई एन
पिथोरगढ़। सीमांत निवासी भास्कर चंद्र भट्ट को हरियाणा सरकार की ओर से खेल गौरव से सम्मानित किया गया है। सीनियर महिला मुक्केबाजी टीम के मुख्य प्रशिक्षक रहते हुए स्वीटी बोरा को हरियाणा सरकार ने भीम अवार्ड दिया था, जिसके बाद सरकार ने उनके प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट को सम्मानित किया। भास्कर हाई परफार्मेंस डायरेक्टर, भारतीय खेल प्राधिकरण में कार्यरत हैं। बता दें कि वर्तमान में स्वीटी 81 किलो में विश्व की नम्बर एक महिला मुक्केबाज है। उन्होंने विश्व बाक्सिग प्रतियोगिता 2023 में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके अलावा 2022 में एशियाई सीनियर महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता जोर्डन में 81 किलो भार में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के साथ ही अनेक पदक जीते हैं।
भास्कर के इस सम्मान पर भारतीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव हेमंत कलिता, कोषाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजीव मेहता, उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, सचिव गोपाल सिंह खोलिया सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!