न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। थानाध्यक्ष बलुआकोट अनिल आर्य ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। बैठक में नए अपराधी कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इन कानून से आम नागरिकों को भी जागरूक करने के निर्देश ग्राम प्रहरियों को दिए गए। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के बारे में भी ग्राम प्रहरियों को बताया गया। ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया।

error: Content is protected !!