न्यूज आई एन

अंदर रखा था ठेला और अन्य सामान

पिथौरागढ़। सिल्थाम ​स्थित परिवहन निगम के टिकट घर को नगर पालिका ने खाली करा दिया है। इसके अंदर अवैध तरीके से रखे गए ठेले और अन्य सामान को नगर पालिका की गाड़ियों में ले जाया गया। यह पूछताछ कक्ष लंबे समय से परिवहन निगम के पास कर्मचारी नहीं होने के कारण बंद पड़ा था।नगर पालिका ने एक दिन पूर्व परिवहन निगम को आदेश देकर 21 मई को शाम तीन बजे तक खाली करने के निर्देश दिए थे। परिवहन निगम ने टिकट घर के अंदर पड़े सामान को भी हटा दिया है। इसके अंदर किसी व्य​क्ति ने दो ठेले भी रखे थे। जिसे नगर पालिका ने जब्त कर दिया है। ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि भविष्य में इस स्थान का प्रयोग जनहित में किया जाएगा। यहां पर यात्री विश्राम गृह व अन्य कोई जनहित का निर्माण कार्य किया जाएगा।

error: Content is protected !!