न्यूज आई एन

पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों से भांग की खेती नहीं करने की अपील की। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकार दी गई। थानाध्यक्ष झूलाघाट सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अवैध तरीके से की जा रही भांग की खेती को भी नष्ट किया।

error: Content is protected !!