न्यूज आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस की एएचटीयू और एएनटीएफ ने इंटर कॉलेज बीसाबजेड़ में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र- छात्राओं को बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम की जानकारी दी गई। छात्राओं को गुड टच और बैड टच की भी जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशे के दुष्परिणाम और नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। टीम में हेड कांस्टेबल तारा बोनाल, दीपक खनका सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!