न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही दावेदार भी मैदान में आने लगे है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता उमा पांडे ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की। उन्होंने अपना आवेदन भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी को सौंपा आवेदन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह पिछले 40 वर्षों से पार्टी से जुड़ी है और उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव भी है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी बनती है। उमा पांडे को तमाम लोगों ने अपना समर्थन भी दिया है।

error: Content is protected !!