न्यूज आई एन

पिथौरागढ़। युवा कवि और साइबर एक्सपर्ट नीरज चंद्र जोशी को नेपाल की खोचलेक में आयोजित दो दिवसीय दोगडाकेदार साहित्य सम्मेलन एवं अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी में नेपाल भारत मैत्री सम्मान से सम्मानित किया गया। जोशी ने नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप कुमार ज्ञवाली, सुदूर पश्चिमी प्रांत के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व इतिहासकार राजेंद्र सिंह रावल को साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा पुस्तक भेंट की। जोशी ने बताया कि प्रसिद्ध साहित्यकार हेम बाबू लेखक उनकी पुस्तक का नेपाली भाषा में अनुवाद करेंगे।

error: Content is protected !!