न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। एनसीसी की ओर से शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले केडेट को दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृतियों में राजकीय इंटर कॉलेज देवल थल का दबदबा रहा। 80 बटालियन को मिली 7 छात्रवृत्ति में से पांच देवलथल के केडेट को मिली। इसके अलावा एक छात्रवृत्ति राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट तथा एक छात्रवृत्ति केएनयू पिथौरागढ़ को प्राप्त हुई। सोमवार को 80 बटालियन की निरीक्षण में पहुंचे ग्रुप कमांडर कमाडोर बी सिंह ने बटालियन में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रवृतियां प्रदान की, और छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। उन्होंने उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कमान अधिकारी बीएस तड़ागी ने बटालियन की उपलब्धियां का लेखा जोखा ग्रुप कमांडर के समक्ष रखा।

error: Content is protected !!