न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मानस खंड यात्रा के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, पुणे और नासिक के 128 यात्री शुक्रवार को गंगोलीहाट पहुंचे। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों ने हाट कालिका मंदिर में दर्शन किए और मंदिर के इतिहास और यहां लगी घंटी की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद यात्री पाताल भुवनेश्वर पहुंचे, जहां यात्रियों को गुफा के इतिहास से अवगत कराया गया। यात्रा दल में शामिल यात्रियों ने क्षेत्र के नैसर्गिक सौंदर्य की जमकर प्रशंसा की और इन क्षेत्रों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाने की जरुरत बताई।यात्रियों ने कहा वापस लौटने पर वह अपने क्षेत्र के लोगों को यहां आने के लिए प्रेरित करेंगे। दल रात्रि विश्राम चौकोड़ी में करेगा।

error: Content is protected !!