न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए 108 सेवा वरदान साबित हो रही है। बीती रात्रि डीडीहाट 108 एंबुलेंस में दो सुरक्षित प्रसव कराए गए। डीडीहाट जीआईसी वार्ड निवासी अनीता देवी को रात्रि लगभग 1:00 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। एंबुलेंस उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ला रही थी। प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर 108 एंबुलेंस कर्मी भूपेंद्र सिंह बसेड़ा और विजेंद्र धानिक ने सुरक्षित प्रसव करा दिया। महिला ने कन्या को जन्म दिया। तहसील क्षेत्र के खेतार कन्याल गांव निवासी लक्ष्मी देवी को भी रात्रि में अस्पताल लाया जा रहा था उन्हें भी खराब सड़क के चलते प्रसव पीड़ा बढ गई। 108 कर्मियों ने उनका भी वाहन में सुरक्षित प्रसव कराया। महिलाओं और बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सभी की हालत सामान्य है।

error: Content is protected !!