न्यूज आई एन
खटीमा/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के पास सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ से लौट रही कार बेकाबू होकर हाइवे पर खड़े कैंटर संख्या यूके 18 सीए5400 से जा टकरा गई। उक्त घटना में बिचई निवासी किरन देवी (65), नीरज सिंह (20), महेश सिंह (19), मदन सिंह (28) और राधा देवी (23), सागर सिंह, (18) घायल हो गए। घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए टनकपुर उपजिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि दो घायल (मदन सिंह और महेश सिंह) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर वरिष्ठ उप निरीक्षक बीएस बिष्ट ने बताया कि घायलों के परिजनों की ओर से तहरीर मिल गई है। फरार कार चालक का पता लगाया जा रहा है।

मृदुल पांडेय


खटीमा।

error: Content is protected !!