न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। चैतोल पर्व में आज चतुर्दशी के दिन कोटवी देवी मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। पंच कोटी देवताओं ने डंगरियाओं में अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। मां भगवती के पुजारी भुवन चंद्र भट्ट, मां कालिका के पुजारी महेश जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। चैतोल में आज बाबा देवल समेत सोर घाटी के 22 गांव में बसी अपनी बहनों मां भगवती को भिटौली देने निकले। घुनसेरा गांव में देवतारी का आयोजन हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा के साथ भागीदारी की।

error: Content is protected !!