न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक पिथौरागढ़ पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। कानून व्यवस्था व्यवस्था प्रभावित करने वाले 770 अराजक तत्वों के विरूद्ध 107/116 के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की। 71 सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध धारा 110 जी की कार्यवाही की गयी। 46 व्यक्तियों को शान्ति व्यवस्था भंग करने में हवालात की सैर कराई। 16 सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की। 2051 लाइसेंसी शस्त्र सम्बन्धित थानों में जमा किये गये। कुल 4,81,594 रुपये की 550.07 लीटर अवैध शराब बरामद कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया। 11,17,000 रुपये की अवैध धनराशि बरामद की गयी। कुल 4,96,800 रुपये की 16.56 ग्राम स्मैक बरामद कर 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

error: Content is protected !!