न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज पीपलकोट में माता श्री निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट पिथौरागढ़ द्वारा सहज योग के बारे में बताया गया। ट्रस्ट की डॉक्टर हर्षिता जोशी और राधिका सेन ने विद्यार्थियों को सहज योग ध्यान धारण करने की जानकारी दी उन्होंने कहा कि इसके अभ्यास से मन एकाग्र हो जाता है। स्मरणशक्ति तथा सृजनशीलता में वृद्धि होती है। आत्मविश्वास बढ़ता है, जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने बच्चों को सहज योग की जानकारी देने के लिये ट्रस्ट का आभार जताया।

error: Content is protected !!