न्यूज आई एन

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के मध्य क्षेत्र पंजाबी कॉलोनी, नेहरू गली, तिलक नगर, नगर पालिका गली, गुरुद्वारा कॉलोनी, प्रेम टॉकीज रोड में घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी रामू भैया के नेतृत्व में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में घर-घर जाकर दस्तक दी। साथ ही आगामी 19 अप्रैल को भाजपा के समर्थन में प्रत्येक मतदाता से सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क आभियान में नगर महामंत्री मनोज वाधवा, शक्ति केंद्र संयोजक नीलू गुप्ता, जिला महामंत्री सतीश गोयल, सावित्री कन्याल, रमेश ढींगरा, मनोज श्रीवास्तव, अशोक बत्रा, तारा ठाकुर, विमला मुंडेला समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!