न्यूज आई एन

खटीमा। भारत नेपाल सीमा में तैनात एसएसबी कर्मी ने शारदा नहर में डूब रही एक अज्ञात महिला को बचाकर उसे जीवनदान दिया है। रविवार शाम चौकी कालापुल के पास एक अज्ञात महिला अपने घर जाते समय अचानक शारदा नहर में गिर गई। तेज़ बहाव होने के कारण महिला उसके चपेट में आ गई। महिला को गिरता देख एसएसबी में तैनात जवान आरक्षी बाबा फकरुदीन ने देखा। जिसके बाद चौकी में तैनात अन्य कर्मियों की मदद से आनन फानन में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक ललित मोहन पुनेठा, मुख्य आरक्षी हृदया नन्द प्रसाद व आरक्षी अशोक सैनी घटना स्थल पर पहुंचे तथा महिला को शारदा नहर से सुरक्षित बहार निकल लिया गया। इसके बाद महिला के परिजनों को घटना की सूचना देकर खटीमा अस्पताल ले गए। महिला की पहचान झनकैईया निवासी चंद्रा के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने एसएसबी के जवानों की खूब सराहना की है।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!