न्यूज आई एन

खटीमा। फायर स्टेशन खटीमा में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुभाष जोशी की ओर से समस्त कर्मचारियों को 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सप्ताह में शहीद अग्निशमन कर्मचारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही 2 मिनट का मौन धारण किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी कटारिया द्वारा फायर स्टेशन खटीमा के समस्त कर्मचारियों को अग्निशमन सप्ताह के बारे में आवश्यक जानकारी व दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत फायर स्टेशन खटीमा के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रचार प्रसार के लिए फायर स्टेशन खटीमा से रवाना किया।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!