न्यूज आई एन

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 8 ,9 एवं 10 सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में प्रचार अभियान चलाया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी एवं नगर उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गली-गली डोर टू डोर जाकर अजय भट्ट के समर्थन में क्षेत्रीय निवासियों से आगामी 19 तारीख को वोट डालने की अपील की। अभियान में स्थानीय निवासियों ने अपना भरपूर समर्थन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट को देने का वादा किया। डोर टू डोर प्रचार में जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घरों में पहुंचकर वोट डालने की अपील कर रहे थे। वही वार्ड वासियों ने भी कहा कि वह सभी आगामी 19 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री मनोज वाधवा, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, पूर्व सभासद विश्वनाथ यादव,करण चौहान, अनमोल सोनकर, नीति सक्सेना, नीलू गुप्ता आदि लोग थे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!