न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। एक दशक के अंतराल में होने वाली अस्कोट अराकोट यात्रा इस वर्ष 25 मई को पांगू से शुरू होगी। अभियान की 5 वीं यात्रा का वर्ष है। अभियान की शुरुआत वर्ष 1974 में पहाड़ पत्रिका के सदस्यों द्वारा की गई। इस बार यह यात्रा मुख्य मार्ग के साथ साथ उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों की नदियों के किनारे स्रोत से संगम तक भी होनी है। शैक्षिक दखल के पिथौरागढ़ के सदस्यों ने यह तय किया है कि सोर घाटी की छोटी छोटी सरिताओं के स्रोतों से संगम तक की यात्राएं की जाए। इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसे अपने परंपरागत जल स्रोतों को जानें समझें नाम दिया गया है। अध्ययन यात्रा में किशोर पाटनी,रमेश जोशी,गिरीश चंद्र पांडे,चिंतामणि जोशी, राजीव जोशी, दीपक कुमार,दिनेश भट्ट, बसंत गिरी, विनोद बसेड़ा, राजेंद्र जोशी, महेश चंद्र पुनेठा शामिल रहेंगे।

error: Content is protected !!