न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा चुनाव प्रचार जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को जाख गांव पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में देश और प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहे हैं। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी पूर्व विधायक चंद्रा पंत जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता दुग्ध संघ अध्यक्ष भावना भट्ट महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला बोरा राजेंद्र भट्ट भाजपा जिला महामंत्री राकेश देवलाल विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!