न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। जिले के 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई उन्होंने कहा की डबल इंजन सरकार को राज्य की पांचो सीटों पर अपनी हार दिख रही है। जिसके चलते वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता झुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर जैसे मुद्दों को कांग्रेस गांव गांव जाकर लोगों तक पहुंचा रही है।

error: Content is protected !!