न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के तहसील मुनस्यारी स्थित ग्राम सभा नामिक के एक गरीब परिवार की विधवा महिला चंपा देवी का दो-चार दिन से स्वास्थ्य खराब होने से हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार में एक वही है जो कमाने वाली है। महिला का लड़का अभी छोटा है। बीमार महिला को हेली सेवा की जरूरत है। डीडीहाट यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि महिला के पास अभी गाड़ी से जाने के लिए पर्याप्त खर्चा भी नहीं है। दानू ने डीएम और सीडीओ से महिला की जान बचाने ने लिए तत्काल हेली भेजकर उन्हें हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाने की मांग की है।

error: Content is protected !!