न्यूज़ आई एन

चंपावत। मां पूर्णागिरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर दर्शनाथियों का हुजूम उमड़ने लगा है। बीती देर रात एक दर्शनार्थी विनयदीप निवासी चैनपुरा, बरेली अपने निजी वाहन से दर्शन करने आ रहे थे। ठूलीगाड़ के आगे स्थित लोहे के पुल से रास्ता भटक कर चूका रोड पर चले गए। पुनः वापस आते समय गोजी नाले के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उनकी पत्नी शीतल, वरूण, एकता, शिवम सभी घायल हो गये। उन्हें उपचार हेतु उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। वहीं दूसरी और दर्शन कर वापस आ रही ज्ञान देवी गिर कर घायल हो गयी। थाना ठूलीगाड़ के समीप मैक्स वाहन चालक गोविंद कुमार के पैर में पीछे खड़ा वाहन चढ़ गया। अचानक पीछे खड़ा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर वाहन चालक के पैर पर चढ़ गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉ. आफताब आलम ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!