न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़/खटीमा। नैनीताल जिले के बेतालघाट के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप में सवार सात नेपाली और एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ऊंचाकोट से महेंद्रनगर नेपाल की ओर जा रहे इस वाहन में 10 लोग सवार थे। वाहन 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ की टीम ने विश्राम चौधरी उम्र 50 वर्ष अंतराम चौधरी उम्र 40 वर्ष, गोपाल बसनीयत उम्र 60 वर्ष, उदय राम चौधरी उम्र 55 वर्ष ,विनोद चौधरी उम्र 30 वर्ष, तिलक चौधरी, उम्र 45 वर्ष धीरज चौधरी उम्र 45 वर्ष सभी निवासी महेंद्र नगर नेपाल और चालक राजेंद्र कुमार निवासी बेतालघाट के शव खाई से बाहर निकाले। घटना में घायल हुए छोटू चौधरी, शांति चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!