न्यूज आईएन

खटीमा। एनीमिया मुक्त भारत अभियान एवं पोषण अभियान के अंतर्गत सीएमओ डॉ मनोज शर्मा के आदेशनुसार T3 कैंप- टेस्ट ट्रीट एंड टॉक ग्राम नौग्वाठग्गू में आयोजित हुआ। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के डॉक्टरों के डॉक्टर देश दीपक, डॉक्टर संदीप द्वारा एनीमिया (रक्ताल्पता- खून की कमी) को दूर करने को लेकर बताया गया। कैंप को लेकर बताया कि यह एक समर्पित कैंप है, जिसमे की T3 टेस्ट( डिजिटल हिमोग्लोबीनोमीटर द्वारा) ट्रीट (आयरन फोलिक एसिड टैबलेट एवं आयरन सिरप द्वारा) और टॉक (समुदाय में एनीमिया के कारण एवं उनसे बचने के उपाय के बारे में चर्चा करना) इस अभियान का हिस्सा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की महिला चिकित्सक डॉक्टर सोनाक्षी और महिला चिकित्सक डॉ शैलजा द्वारा किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं बच्चों में होने वाली रक्त अल्पता के लक्षणों एवं एनीमिया की कमी से नवजात बच्चों में होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा की गई। आरकेएसके काउंसलर विजेता पांडेय द्वारा एनीमिया से बचने हेतु अपने भोजन में प्रयोग किए जाने वाले फल साग -सब्जी आदि के बारे में बताया गया। एवं उनके पोषण मूल्यों के बारे मै बताया गया। संजीव जोशी द्वारा बच्चों को टीवी के लक्षणों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकृत्ति, सहायिका, कविता, मिथलेश देवी, नीमा, कांति देवी आदि लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!