न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी उम्मीदवार अजय टम्टा के समर्थन में देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उसी का परिणाम है कि आज जनता भी मैं मोदी का परिवार कह रहीं हैं। कहा कि पिथौरागढ़ जनपद को 11000 प्रधानमंत्री आवास दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पिथौरागढ़ जनपद से भाजपा का विशेष लगाव है। यहां के विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत स्थानीय नेता, पार्टी पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!