एन आई एन
पिथौरागढ़। दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने आज सरकार की उपलब्धियां मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले 3 वर्षों में पिथौरागढ़ जिले को लेकर सर्वाधिक घोषणा की है। जिले में कई सड़क स्वीकृत हुई है। कई सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है आदि कैलाश, ओम पर्वत दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। यह विकास का बड़ा सफल उदाहरण है। दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में चिकित्सक तैनात हुए हैं। नियमित तौर पर हवाई सेवा संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि रेल सेवाओं के लिए भी प्रयास चल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा जिले के लिए तमाम घोषणाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी घोषणाएं जल्द धरातल पर उतरेंगी।

error: Content is protected !!