न्यूज आईएन

खटीमा। नगर के वार्ड नं 13 में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी के नेतृत्व में नैनीताल उधम सिंह नगर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर प्रचार किया गया।इस दौरान देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर जैसी योजनाओं के विरोध में आवाज उठाई गई। साथ ही सभी ग्रामवासियों से आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहां पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवीश भटनागर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद, पीसीसी सदस्य बॉबी राठौर, वीरेंद्र राज, प्रदेश सचिव रेहान अंसारी, रमेश जोशी, भूपेंद्र गंगवार, रवि अग्रवाल आदि थे।

इधर क्षेत्र के ग्राम नौग्वाठग्गू हल्दू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने ग्राम नौग्वाठग्गू के हल्दू से चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी, जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर ने शिक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की आवाज संबंधित अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा की। इन सभी मुद्दों को क्षेत्र की महिला शक्ति के समग्र रखा गया। इस दौरान वहां पर उमेश चंद उमी, अनिल सिंह ठाकुर, कमलेश चंद, कृष्णा गिरी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!