न्यूज आईएन

खटीमा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक चुनाव कार्यालय में आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारी दान सिंह रावत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जाएगा। जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा लगाकर एवं पन्ना प्रमुखों का सत्यापन कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी फंड में भी अपना अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर खटीमा विधानसभा में पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं शक्ति केंद्र संयोजकों बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुखों का एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष जीवन धामी, नगर महामंत्री मनोज वाधवा, भुवन भट्ट, संतोष अग्रवाल, अमित पांडे, नवल वाल्मीकि, राहुल सक्सेना समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

मृदुल पांडेय

खटीमा।

error: Content is protected !!