न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंची। पिथौरागढ़ पहुंचने पर चिमस्या नौला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी महिला अध्यक्ष भावना नगर कोटी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती पूर्व सभासद अनिल जोशी हनुमान ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महिलाओं के साथ बैठक की और केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक मयूख महर भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने रई और बिण में भी नुक्कड़ सभाएं की।

error: Content is protected !!