न्यूज़ आई एन

पहले दिन 16 यात्रियों ने किए दर्शन

पिथौरागढ़। उत्तराखंड टूरिज्म डिपार्टमेंट की महत्वाकांक्षी आदि कैलाश, ओम पर्वत हवाई हेली दर्शन सेवा सोमवार को शुरू हुई। पहले दिन 16 यात्रियों ने एमआई 17 हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। इनमें सात महिलाएं शामिल है। यात्री आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली से आए थे। पहले दिन की यात्रा में एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने भी यात्रा की, स्काई वन के पायलट कैप्टन आनंद मलिक ने बताया की यात्रा बेहद सफल रही। यात्रियों ने 16000 फीट की ऊंचाई तक यात्रा की। यात्रियों ने 13000 फीट से ऊपर ऑक्सीजन मास्क पहने। गुजरात से आई जैन जिज्ञासा रावल ने कहा कि यह यात्रा अद्भुत थी। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने कहा कि तीन और चार अप्रैल को फिर एक दिवसीय यात्रा कराई जाएगी। इसके बाद 10 अप्रैल से 10 मई तक 5 दिन का पैकेज संचालित होगा। जिसका किराया 90,000 प्लस जीएसटी रखा गया है, जिसमें यात्रियों को गुंजी में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद एक दिन का स्टे कराया, वहां से अगले दिन ज्योलीकांग हैली से ले जाकर आदि कैलाश के दर्शन कराए जाएंगे, वापस गुंजी लाने के बाद आल टेरिन वैकिल से ओम पर्वत के दर्शन कराए जाएंगे। हवाई सेवा की एक दिन की यात्रा का किराया ₹40000 प्लस 5% जीएसटी रखा गया है, जिसमें यात्रियों को एक रात पिथौरागढ़ होटल में रुकाया जाएगा। यात्रा ट्रिप टू टेंपल और रूद्राक्ष एयरलाइंस के सहयोग से कराई जा रही है।

error: Content is protected !!