न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रकाश बेलाल का शुक्रवार को बरेली के अस्पताल में निधन हो गया। तीसरा हार्ट अटैक आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से जिले के संगीत प्रेमियों में गहरा शोक है। प्रकाश के छोटे भाई कुंडल बेलाल ने कारगिल युद्ध में अपनी शहादत दी थी। उनके पिता होशियार सिंह बेलाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। प्रकाश अपने पीछे मां पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गये है। अमन फाउंडेशन के अमन खड़ायत सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। उनका शव आज देर रात तक उनके गांव बिलाई पहुंचेगा। अंतिम संस्कार कल रामेश्वर घाट में किया जाएगा

error: Content is protected !!