एन आई एन

खटीमा। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन
मनोहर लाल कमांडेंट 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, के मार्गदर्शन में वाहिनी द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया गया। सीमा चौकियों मेलाघाट, सिम्बलघाट एवं धनुषपुल के माध्यम से ग्राम बघा, लालकोठी एवं धनुषपुल क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया। इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनमानस में नशे की बुराइयों के प्रति चेतना उत्पन्न करना और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी ने नशा न करने और दूसरों को भी इससे दूर रखने का संकल्प लिया। यह अभियान 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की समाज के प्रति प्रतिबद्धता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ बल राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और युवा सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्यरत है।

मृदुल पांडेय
खटीमा।

error: Content is protected !!