न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर के टकाना रामलीला मैदान में भाव राग ताल नाट्य अकादमी के तत्वाधान में चल रहे रंगोत्सव के दूसरे दिन कोलकाता से आए थिएटर साइन के कलाकारों ने रविंद्र नाथ टैगोर की कहानी पर आधारित नाटक का मंचन किया। नाटक के जरिए सामाजिक अत्याचारों पर कटाक्ष करने के साथ ही शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। नाटक सुभोजीत बंदोपाध्याय द्वारा लिखित और निर्देशित था। दूसरे दिन मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, प्रकाश जोशी, रेखा जोशी, पवन जोशी मौजूद रहे। सभु ने शानदार आयोजन के लिए संस्था के संस्थापक कैलाश कुमार की सराहना की।

error: Content is protected !!