न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी को पार्टी ने कुमाऊं मंडल आईटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने यह जिम्मेदारी देते हुए कहा कि वह तकनीक का उपयोग करते हुए युवाओं के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे। जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेडा, कृपालु मेहरा और विधायक काशी सिंह ऐरी, मदन पोखरिया वीर जंगपाल महेश पाल चंद्रप्रकाश कोहली ओमप्रकाश गोस्वामी चंद्रशेखर कापड़ी आदि ने जोशी को बधाई दी है।

error: Content is protected !!