न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़ नगर के जयंती भवन टकाना में भव्य बैठकी होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने शास्त्रीय रागों पर आधारित एक से बढ़कर एक होली सुनाई। होली का शुभारंभ वरिष्ठ गायक केदार दत्त भट्ट ने राग पीलू में श्याम राधा संग खेले होली से किया। डॉ.अशोक पंत ने राग यमन में मुरली नागिन सो होली सुना कर रंग जमाया। होली में रामदेव भट्ट, भास्कर कर्नाटक, संतोष लाल शाह, सुरेश कर्नाटक श्री कृष्ण अवस्थी ,हेमचंद्र पंत, भुवन जोशी भुवन पांडे केदार खर्कवाल अधिवक्ता योगेश पांडे आदि ने गायन किया। तबले पर भुवन चंद्र पांडे एनडी शर्मा द्वारिका पांडे केदार खर्कवाल ने सहयोग दिया। देर रात तक चले होली आयोजन में पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती संजय पांडे हरीश पांडे किशोर पाटनी जितेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!