न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर में आवारा कुत्ते गंभीर समस्या बन गए है। पिछले पांच दिनों में आधा दर्जन लोगों को कुत्तों ने काटकर अस्पताल पहुंचा दिया। शुक्रवार की सुबह देव सिंह मैदान में प्रेक्टिस करने आई एक बालिका पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को खदेड़ा। बालिका को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। आए दिन हो रही है इस तरह की घटनाओं से नगर के लोगों में गहरा आक्रोश है।

error: Content is protected !!