न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बैठकी होलियों का आयोजन पूरे शबाब पर है। टकाना में दिनेश उपाध्याय के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। होली का शुभारंभ वरिष्ठ होली गायक केदार भट्ट ने पीलू में श्याम राधा संग खेले होरी से किया। डाॅ. अशोक पंत ने चली रे चली सखी अपने पिया घर को राग पीलू में प्रस्तुत किया। गजेन्द्र सिंह अधिकारी, राम दत्त भट्ट, भाष्कर कर्नाटक, सन्तोष लाल शाह, सुरेश कर्नाटक, भुवन पांडेय आदि होल्यारों ने भी होली सुनाई। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, त्रिभुवन उपाध्याय, कमल पांडे, प्रफुल्ल पांडे, राजेंद्र राणा, नितेश उप्रेती, त्रिभुवन खोलिया, भुवन उप्रेती समेत कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!