न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। शिव आश्रम आध्यात्मिक संस्थान द्वारा चलाए जा रहे आध्यात्मिक आंदोलन के तहत 24 और 25 मार्च को पिथौरागढ़ शिव आश्रम आध्यात्मिक संस्थान में आध्यात्मिक आंदोलन का शुभारंभ होगा आध्यात्मिक ज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों को ज्ञान दीक्षा प्रदान की जाएगी ।आध्यात्मिक विभाग के विभागध्यक्ष आचार्य आशुतोष दीक्षित जी महाराज ने बताया कि बसंतोत्सव लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर प्रेरित करने के साथ ही योग आयुर्वेद पर शोधपरक अनुभूतिपरक सैद्धांतिक योग साधनों द्वारा मानव जीवन के परम लक्ष्य की ओर बढ़ने का सहज मार्गदर्शन भी करेगा ।आश्रम के संस्थापक डॉ.सूरज प्रकाश जोशी ने जिले के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। शिवाश्रम माध्यमिक संस्थान बिण में होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी महाराज करेंगे। कार्यक्रम में योग आचार्य रघुवर दत्त कापड़ी योग साधकों को महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।

error: Content is protected !!