न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़।विश्व प्रसिद्ध आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों को अब लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। यात्री 20 मिनट में पिथौरागढ़ से गुंजी पहुंच जाएंगे। आदि कैलाश, ओम पर्वत के दर्शन कर कुछ ही घंटे में वापस पिथौरागढ़ भी लौट आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश ओम पर्वत भ्रमण के बाद सरकार ने कैबिनेट में 10 अप्रैल से पिथौरागढ़ से गुंजी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय ले लिया है। यह सेवा वर्ष में छह माह संचालित की जाएगी। फिलहाल इस ट्रायल बेस पर चलाए जा रहा है। इस सुविधा के शुरू हो जाने से पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। अभी तक पिथौरागढ़ से आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शनों के लिए लोगों को पहले धारचूला फिर तवाघाट होते हुए गंजी पहुंचना पड़ता है। इसके लिए करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। हेली सेवा शुरू किए जाने से पिथौरागढ़ के लोगों में खुशी का माहौल है।

error: Content is protected !!