न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। थरकोट झील में बोटिंग का अधिकार बाहरी व्यक्ति को दिए जाने से स्थानीय ग्रामीण भड़क गए है।ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि बोटिंग का अधिकार स्थानीय लोगों को नहीं दिया गया तो झील में वोटिंग संचालित नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान करने के बाद ही अन्य क्षेत्रों के लिए योजनाएं बनाई जाए। प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता थापा, हीरा सिंह बिष्ट, सूरज सिंह थापा, केदार सिंह थापा, जितेंद्र सिंह महर, मनोज रावल, दर्शन भंडारी, भरत सिंह रावल, ज्योति प्रकाश तिवारी, मोहित रावल, मनीष रावल, कमल रावल, पान सिंह पूरन सिंह आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!