
न्यूज़ आई एन
पिथौरागढ़। हिमालय मस्तक फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष बसंत भट्ट ने महिला विंग के लिए दीपा जोशी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने दीपा जोशी को फाउंडेशन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए महिला हितों के लिए कार्य करने को कहा है। दीपा जोशी ने फेडरेशन अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी कर्मठता के साथ निर्वहन करेंगी।