न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। मौसम की खराबी के चलते बाधित पड़ी फ्लाईबिग की विमान सेवा शुक्रवार को शुरू हो गई। कंपनी के एयरपोर्ट मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून से 10 यात्री पिथौरागढ़ आए और 13 यात्री विमान से देहरादून गए। उन्होंने बताया कि अब अगले 4 दिनों तक सेवा सामान्य ढंग से संचालित होगी। हेरिटेज एविएशन के हेलीकॉप्टर भी आज पिथौरागढ़ और मुनस्यारी पहुंचे। हल्द्वानी से एक यात्री पिथौरागढ़ आया जबकि पिथौरागढ़ से सात यात्री हल्द्वानी के लिए गए। मुनस्यारी से तीन यात्री हल्द्वानी गए, जबकि हल्द्वानी से दो यात्री मुनस्यारी आए। विमान सेवाएं चलने से लोगों को खासी सुविधा मिल रही है।

error: Content is protected !!