न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। पिछले चार दिन से लगातार ठंड बनी हुई है। दो दिन पूर्व उच्च हिमालयी क्षेत्र में काफी बर्फबारी हुई। मुनस्यारी, कालामुनि, खलिया, धारचूला के गुंजी आदि जगहों पर बर्फ जमा है। बर्फीली हवाएं चलने से अन्य जगहों पर लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धूप खिली। दोपहर में आसमान बादलों से ढक गया। अभी बारिश की संभावना बनी हुई है।

error: Content is protected !!