न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर द्वारा चयनित लखपति दीदियों की आवश्यकता का आकलन करने के लिए विकासखंड में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 60 लखपति दीदियों ने भाग लिया। लखपति दीदियों को आरबीआई की विभिन्न जानकारियां दी गई। आरबीआई द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के लिए राज्य से प्राप्त प्रश्नोत्तरी के आधार पर उनकी आवश्यकता का आकलन किया गया। संचालन आईएमआरबीआई जितेंद्र तिवारी ने किया।

error: Content is protected !!