न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। शराब पीकर वाहन चलाने और हुडदंग मचाने पर जिले भर में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष जाजर देवल ने आइडियल स्कूल के पास लड़ाई झगड़ा कर हुडदंग मचा रहे दीपक बिष्ट निवासी गैठना ,सुनील बिष्ट निवासी जम्मू गली जाजरदेवल, शौकीन अली निवासी रुड़की मोहम्मद नईश निवासी जम्मू गली जाजरदे्ल, मोहम्मद आसिफ निवासी जाजरदेवल को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने अमर राम को पत्नी से गाली गलौज लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अस्कोट प्रकाश चंद्र जोशी ने बहादुर राम निवासी हिलकोट, हरीश राम को शराब पीकर गाली गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष बेरीनाग चंदन सिंह ने चंद्र प्रकाश निवासी सनगाड बागेश्वर को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा। वाहन को सीज कर दिया गया है। जिले भर में यातायात नियमों और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 106 लोगों के चालान किए गए।

error: Content is protected !!