न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। नगर के युवा व्यवसायी आलोक सामंत का सोमवार को निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। नगर के सुभाष चौक में बर्तन की दुकान चलाने वाले आलोक को पिछले दिनों हार्ट संबंधी समस्या हुई थी, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार मिलते ही व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई आलोक के बड़े भाई चंद्र सिंह सामंत चंदा नगर में ही कोचिंग संस्थान चलाते हैं। उनकी अंत्येष्टि मंगलवार को की जाएगी। उनके निधन पर विधायक मयूख महर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, राजेंद्र सिंह रावत उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत सहित तमाम लोगों ने गहरा दुख जताया हैं।

error: Content is protected !!