न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। सोमवार को आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जनपद से अनुष्का रावत ने पहला और प्रियंका जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अल्मोड़ा जनपद से अभिषेक नेगी प्रथम और लता हर्बोला द्वितीय स्थान पर रही। नैनीताल जनपद से निहारिका नेगी ने बाजी मारी। लक्ष्या उप्रेती को दूसरा स्थान मिला। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले युवाओं को दो लाख ,डेढ़ लाख, एक लाख के नगद पुरस्कार के साथ ही दो युवाओं को 50-50000 के सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के निर्णायक किशोर पंत, मीनाक्षी त्रिपाठी ,अमित जोशी ललित शौर्य डॉ. विजय कुमार थे।

error: Content is protected !!