न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। अस्कोट के हंसेश्वर मठ में देवी भागवत कथा सुनने के लिए दूरदराज के गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचक पंडित पुष्कर राज ओझा ने कहा कि देवी की अराधना देवता, सुर, असुर, मुनिजन करते हैं। देवी शक्ति से ही संसार चल रहा है। कथा श्रवण और सत्संग से ज्ञान प्राप्त होता है। कथा का आयोजन महंत परमानंद गिरी कर रहे हैं। कथा में पंडित रघुराज अवस्थी, ठाकुर दत्त ओझा, त्रिलोचन ओझा, दिनेश कापड़ी सहयोग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!