न्यूज़ आई एन

पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को पिथौरागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने शांति व्यवस्था भंग करने पर उमेश सिंह रावत और विजय कुमार को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष थल मदन सिंह ने राशिद और साबिर को लड़ाई झगड़ा करते हुए पकड़ा। शराब पीकर वाहन चलाने पर अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। गंगोलीहाट में उप निरीक्षक देश दीपक ने ढाबे में शराब पिलाने पर संचालक रमेश सिंह को 34 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब साथ गिरफ्तार किया। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 68, मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 38 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

error: Content is protected !!